फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सीयू कश्मीर में ''एआई इन एचआर'' पर ऑनलाइन लेक्चर, पूर्व छात्र ने साझा किए अनुभव

विज्ञापन
विज्ञापन
- संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गांदरबल। सेंट्रल यूनिवर्सिटी (सीयू) ऑफ कश्मीर के मैनेजमेंट स्टडीज विभाग ने सोमवार को एआई इन एचआर विषय पर ऑनलाइन एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन किया। एमबीए दूसरे और चौथे सेमेस्टर के साथ बीबीए (ऑनर्स) चौथे सेमेस्टर के छात्रों के लिए हुए इस लेक्चर को विभाग के पूर्व छात्र और एचआर प्रोफेशनल कामरान खान ने संबोधित किया।
13 साल का अनुभव, अब बना रहे एआई-बेस्ड एचआर सिस्टम
कामरान खान को भारत और यूएई की नामी कंपनियों में 13 साल से ज्यादा का अनुभव है। अमेजन, नून, लैंडमार्क ग्रुप, एको, लाइफ हेल्थकेयर और कोल इंडिया जैसी कंपनियों में उन्होंने वर्कफोर्स प्लानिंग, टैलेंट मैनेजमेंट और एचआर ट्रांसफॉर्मेशन पर काम किया है। फिलहाल दुबई में रह रहे कामरान अपने वेंचर जेतून एचआर के जरिए छोटे और मझोले उद्यमों के लिए एआई-नेटिव ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम तैयार कर रहे हैं। लेक्चर में कामरान ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एचआर के काम को कैसे बदल रहा है। अब भर्ती, कर्मचारियों से जुड़ाव, वर्कफोर्स एनालिटिक्स और कंपनी के बड़े फैसलों में एआई की अहम भूमिका है।
विज्ञापन

उन्होंने छात्रों को समझाया कि एआई से रिज्यूमे स्क्रीनिंग मिनटों में हो जाती है, इंटरव्यू शेड्यूलिंग ऑटोमैटिक हो गई है और डेटा से पता चलता है कि कौन सा कर्मचारी कंपनी छोड़ सकता है। कामरान ने एआई के फायदों के साथ चुनौतियां भी गिनाईं। डेटा प्राइवेसी, बायस और इंसानी समझ की जगह मशीन पर ज्यादा भरोसा करना रिस्की हो सकता है। विभागाध्यक्ष डॉ. मुश्ताक लोन ने कहा कि ऐसे लेक्चर छात्रों को किताबी ज्ञान के साथ इंडस्ट्री की असल जरूरतें समझाते हैं। हमारी कोशिश है कि एलुमनी लेक्चर सीरीज लगातार चलती रहे। इससे छात्रों को प्रोफेशनल एक्सपोजर मिलता है और पूर्व छात्रों का विभाग से जुड़ाव भी मजबूत होता है।
विज्ञापन

वहीं एक एमबीए छात्र ने कहा हमने पढ़ा तो था कि एआई से एचआर बदल रहा है, लेकिन आज एक एक्सपर्ट से सुनकर समझ आया कि कंपनियों में सचमुच क्या हो रहा है। इंटर्नशिप और प्लेसमेंट में यह जानकारी काम आएगी। विभाग ने भविष्य में भी एआई, डेटा एनालिटिक्स और नए ट्रेंड्स पर एक्सपर्ट सेशन कराने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें