उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के कानली बाग इलाके में बीके ट्रेडर्स के एक बड़े गोदाम में भीषण आग लग गई है। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर से ही धुएं का गुबार देखा जा सकता था।
उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के कानली बाग इलाके में बीके ट्रेडर्स के एक बड़े गोदाम में भीषण आग लग गई है। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर से ही धुएं का गुबार देखा जा सकता था। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए।
विज्ञापन
गोदाम में रखे सामान के कारण आग तेजी से फैल गई। अग्निशमन कर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। स्थानीय पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। उन्होंने आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित करने के लिए कदम उठाए हैं। आग के कारण गोदाम को भारी नुकसान होने की आशंका है। अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
आग बुझाने में चुनौतियां
गोदाम में आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है। दमकलकर्मी लगातार पानी और फोम का इस्तेमाल कर रहे हैं। आग की ऊंची लपटें और घना धुआं उनके काम में बाधा डाल रहा है। हवा की गति भी आग को फैलने में मदद कर रही है।
विज्ञापन
एक स्थानीय निवासी ने बतााया कि बीके ट्रेडर्स के गोदाम में अचानक आग लग गई। गोदाम पूरी तरह से जलकर खाक हो गया है और लपटें अभी भी उठ रही हैं। अग्निशमन सेवाएँ मौके पर मौजूद हैं और बचाव कार्य कर रही हैं।