सांबा। ठलोरा मंडी में चल रहा दो दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का रविवार को समापन हो गया। इसमें चंदन फुटबाल क्लब ने एपीएस सांबा को फाइनल मैच में 2-0 से हराकर जीत दर्ज की।
चंदन एफसी ने टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत दर्ज की। शुभम और अनिकेत संब्याल ने शानदार गोल किए। मुख्य अतिथि मोहिंदर सिंह, पूर्व सरपंच वरिंदर, कोच अमन संब्याल ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। टूर्नामेंट में जम्मू, सांबा और कठुआ की आठ टीमों ने भाग लिया। संवाद