फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 40 साल से कच्ची गली, लोगों कीचड़ में धान लगा जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा-प्रशासन और विधायक लोगों की समस्या को लेकर गंभीर नहीं
विज्ञापन

बिश्नाह। गांव प्रताप सिंह पुरा में कच्ची गली से परेशान लोगों ने शनिवार को कीचड़ में धान लगाकर प्रशासन और विधायक के खिलाफ रोष जताया। लोगों ने कहा कि 40 साल से गली की हालत खस्ता है। लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल है।
लोगों ने कहा कि बारिश के बाद गली कीचड़ से भर जाती है। बारिश के बाद दो से तीन गली में कीचड़ भरा रहता है। दोपहिया वाहन तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। आए दिन हादसे हो रहे हैं, परंतु विधायक और प्रशासन गंभीर नहीं दिख रहे हैं। अब तो रिश्तेदार भी आने से कतराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी श्याम लाल और कौशल्या देवी ने कहा कि नेता सिर्फ वोट के लिए आते हैं। जीतने के बाद लोगों की समस्याओं को भूल जाते हैं। कई बार जनप्रतिनिधि और प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं, परंतु समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। विधायक और प्रशासन से मांग है कि जल्द गली का निर्माण करवाया जाए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें