जेयू के जिम्नेजियम हॉल में नेशनल स्कूल गेम्स अंडर-19 टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आगाज
संवाद न्यूज एजेंसी।
जम्मू। 69वीं नेशनल स्कूल गेम्स अंडर-19 टेबल टेनिस लड़के व लड़कियाें की प्रतियोगिता का शुक्रवार को आगाज हुआ। प्रतियोगिता स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की तरफ से जम्मू विश्वविद्यालय (जेयू) के जिम्नेजियम हॉल में करवाई जा रही है। अंडर-19 गर्ल्स मुकाबलों में दिल्ली ने लद्दाख व चंडीगढ़ ने जम्मू-कश्मीर को हराया।
एनवीएस ने आईपीएससी और लद्दाख की खिलाड़ियों को मात दी। राजस्थान ने गोवा को हराया, केरल की खिलाड़ी ने विद्या भारती की खिलाड़ी को पराजित किया। पश्चिम बंगाल ने हरियाणा को हराया। महाराष्ट्र ने सीआईएससीई, पंजाब ने बिहार और उत्तराखंड ने छत्तीसगढ़ को हराया। तेलंगाना ने उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश ने ओडिशा, तमिलनाडु ने असम और आंध्र प्रदेश ने झारखंड को हराया।
अंडर-19 बॉयज टेबल टेनिस मुकाबलों में महाराष्ट्र ने आईबीएसएसओ को हराया। तेलंगाना के खिलाड़ी ने आंध्र प्रदेश के खिलाड़ी को मात दी। पश्चिम बंगाल ने दिल्ली, आईपीएससी ने एनवीएस, हरियाणा ने बिहार, हिमाचल प्रदेश ने छत्तीसगढ़ और पुडुचेरी ने लद्दाख को हराया। उत्तराखंड ने जम्मू-कश्मीर को हराया। पंजाब ने उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ ने गुजरात को हराया।
देशभर से 34 राज्यों, यूटी और
संगठनों की टीमें दिखा रहीं दम
प्रतियोगिता में देशभर से 34 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) और संगठनों की टीमें भाग ले रहीं हैं। प्रतियोगिता के शुभारंभ कार्यक्रम में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों जम्मू डिवीजन की निदेशक रिफत कोहली मुख्य अतिथि रहीं।