जम्मू। रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार तड़के चार बजे से सुबह आठ बजे के बीच यात्रियों के टिकट की जांच की गई। इस दौरान 60 यात्री बिना टिकट के पाए गए। इनसे 26,325 रुपये जुर्माना वसूला गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने बताया कि इस तरह के औचक निरीक्षण जम्मू रेल मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर किए जाएंगे। बताया कि टिकट चेकिंग अभियान में 20 नवंबर तक जम्मू मंडल में 66 सौ बेटिकट यात्रियों से कुल 40.6 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया है। संवाद