फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: टेबल टेनिस में सात्विक, कृतार्थ और आरव ने जीते मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
- अंडर-11, अंडर-13 और अंडर-15 वर्ग में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। 49वीं यूटीटी जम्मू जिला टेबल टेनिस रैंकिंग प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-11, अंडर-13 और अंडर-15 वर्ग के मुकाबले खेले गए। अंडर-11 में सात्विक ने रिहांश को 3-0, अर्थवित ने गौरीश को 3-1, कृतार्थ ने सात्विक को 3-1 और हितार्थ ने रक्षित को 3-0 से हराया।
विज्ञापन

अंडर-13 वर्ग में सात्विक, आरव, कृतार्थ और जैन ने अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में जगह बनाई। अंडर-15 वर्ग में सनव, कृतार्थ, अहान, ईशान, हर्षित और गुरतेग ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस खिलाड़ी सतबीर सिंह ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। जम्मू जिला टेबल टेनिस संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों के लिए तैयार करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें