फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन : सार्थक, इब्राहिम, अलीजा और रुहानी ने जीते मुकाबले

विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर यूटी जूनियर और सब-जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगता का मुकाबला खेलते खिलाड़ी। आयोजक
विज्ञापन
जम्मू। 53वीं योनेक्स सनराइज जम्मू-कश्मीर यूटी जूनियर और सब-जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगता के दूसरे दिन मंगलवार को विभिन्न आयु वर्गों में मुकाबले हुए। अंडर-11 लड़कों के एकल वर्ग में सार्थक कौशल ने निहाल सिंह को, जबकि इब्राहिम (श्रीनगर) ने अधन्या सिंह को हराया। लड़कियों के अंडर-11 एकल वर्ग में अलीजा फातिमा ने रहीम चौधरी और रुहानी ने अयाना महाजन को मात दी। अंडर-13 लड़कों के एकल वर्ग में याहा (श्रीनगर) ने डेविन, जसकीरत ने मेहराब सिंह और पुंछ के मोहम्मद हम्माद ने साकेत को हराकर अगले दौर में जगह बनाई। लड़कियों के अंडर-13 एकल वर्ग में अक्षिणी मनहास ने अलीजा फातिमा को हराया। इस मौके पर बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष डॉ. ओडी शर्मा, आयोजन सचिव बलबीर जामवाल, कोषाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा, फैयाज अहमद मीर, हकीम नासिर हुसैन समेत बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें