फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: छत्तीसगढ़ का विशाल स्कोर, जम्मू-कश्मीर पर बढ़ा दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
- पहली पारी में 175 रन पर सिमटी जम्मू-कश्मीर की टीम, छत्तीसगढ़ ने 270 रन की बढ़त बनाई
विज्ञापन

- फॉलोऑन में भी लड़खड़ाई जेएंडके की बल्लेबाजी, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 46/3
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के मुकाबले में मेजबान जम्मू-कश्मीर अंडर-23 टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जेकेसीए हॉस्टल ग्राउंड में खेले जा रहे मैच के दूसरे दिन मंगलवार को छत्तीसगढ़ ने पहली पारी में 445 रन बनाकर 270 रन की मजबूत बढ़त हासिल की। जवाब में जम्मू-कश्मीर की टीम 175 रन पर सिमट गई।
छत्तीसगढ़ ने अपनी पहली पारी 114.3 ओवर में 445 रन पर समाप्त की। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी जम्मू-कश्मीर की टीम छत्तीसगढ़ के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और पहली पारी में 175 रन ही बना पाई। इस तरह छत्तीसगढ़ को 270 रन की बढ़त मिली और उसने जेएंडके को फॉलोऑन खेलने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

दूसरी पारी में भी जम्मू-कश्मीर की शुरुआत निराशाजनक रही। दिन का खेल खत्म होने तक टीम 14 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 46 रन ही बना सकी। अब वह छत्तीसगढ़ से 224 रन पीछे है।
विज्ञापन

मुकाबले के तीसरे दिन जम्मू-कश्मीर के बल्लेबाजों के सामने विकेट बचाकर लंबी पारी खेलने की चुनौती होगी। टीम को हार से बचने के लिए पहले शेष सात विकेट संभालने और फिर छत्तीसगढ़ की बढ़त को खत्म करने के लिए बड़ा स्कोर खड़ा करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें