फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: फाइनल की टिकट कटाने के लिए आज भिडेंगी जम्मू-कश्मीर व बंगाल की टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
- रणजी ट्राॅफी : बंगाल क्रिकेट अकेडमी ग्राउंड कल्याणी में होगा सेमीफाइनल
विज्ञापन

- दूसरा सेमीफाइनल उत्तराखंड और कर्नाटक के बीच
अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। रणजी ट्रॉफी में पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची जम्मू-कश्मीर की टीम का सामना रविवार से बंगाल के साथ होगा। दोनों के बीच सेमीफाइनल मुकाबला बंगाल क्रिकेट अकेडमी ग्राउंड कल्याणी में होगा। इसमें दोनों टीमें फाइनल का टिकट कटाने के लिए भिड़ेंगी। दूसरे सेमीफाइनल में उत्तराखंड और कर्नाटक की टीमें आमने-सामने होंगी।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर ने क्वार्टर फाइनल में मध्य प्रदेश को 56 रन से पराजित किया था। इस जीत का सरताज आकिब नबी रहे जिन्होंने मैच में 110 रन देकर 12 विकेट लिए। नबी इस सीजन में सबसे ज्यादा 46 विकेट लेने वाले गेंदबाजों में से एक रहे हैं। सुनील कुमार ने 22 विकेट लेकर टीम को अच्छा सहयोग दिया है। बल्ले से अब्दुल समद ने 543 रन बनाकर टीम को आगे पहुंचाया। अनुभवी कप्तान पारस डोगरा ने दबाव वाले हालात में पारी को संभालते हुए 484 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें