जम्मू विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स हास्टल के प्रोजेक्ट को अप्रैल में शुरू किया जा रहा है। हॉस्टल के निर्माण के लिए यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन की ओर से डेढ़ करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। विश्वविद्यालय में शारीरिक शिक्षा विभाग के नये भवन के पास बनने वाले इस हास्टल में शुरुआत में सौ विद्यार्थियों के ठहरने की व्यवस्था होगी।
हॉस्टल के निर्माण से दूरवर्ती और पहाड़ी क्षेत्र के कालेजों के विद्यार्थियों को काफी राहत मिलेगी। इससे अंतर कालेज स्पर्धाओं के अलावा अन्य गतिविधियों में ऐसे कालेजों के विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़ेगी। शारीरिक शिक्षा विभाग विवि जम्मू के निदेशक प्रो. ध्यान सिंह भाऊ के अनुसार स्पोर्ट्स हास्टल के प्रोजेक्ट पर नये वित्त वर्ष से काम शुरू किया जा रहा है।
हास्टल के निर्माण से विद्यार्थियों को काफी राहत देगा। इससे राष्ट्रीय स्तर की मेजबानी के मौके भी बढ़ेंगे। जम्मू विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स हास्टल न होने के कारण विभिन्न स्पर्धाओं में दूरवर्ती और जिला स्तर से आने वाले खिलाड़ियों की हिस्सेदारी प्रभावित होती रही है। हास्टल के अभाव में बाहरी कालेजों और विवि के खिलाड़ियों को ठहरने के लिए दूसरी जगहों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।