फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर बैडमिंटन प्रतियोगिता का आगाज

विज्ञापन
राष्ट्रीय खेल दिवस पर बैडमिंटन प्रतियोगिता का आगाज़।आयोजक।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ जम्मू-कश्मीर की ओर से जम्मू-कश्मीर खेल परिषद के सहयोग से शुक्रवार को बैडमिंटन हॉल एमए स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। यह दिवस हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया गया।
इस अवसर पर सब-जूनियर अंडर-15 और अंडर-17 वर्ग में लड़के और लड़कियों की प्रतियोगिता की शुरुआत हुई।

शुक्रवार को खेले गए मुकाबलों के लड़कों के अंडर-15 डबल्स वर्ग में दिवेश और शाशवत ने अरमान और आराध्य की जोड़ी को हराया। अंडर-15 लड़कियों के डबल्स वर्ग में सान्वी और शारण्य ने कीरत और विधांशी को हराया। अंडर-17 लड़कों के डबल्स वर्ग में शिवांश और हिमांशु ने अध्ययन और मयंक को हराया। अंडर-17 लड़कियों के डबल्स वर्ग में पावनी और डायमंड ने सुहानी और सुखप्रीत को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बैडमिंटन खिलाड़ी, जम्मू-कश्मीर बैडमिंटन एसोसिएशन और जम्मू सिटी एवं जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के पदाधिकारी, अभिभावक और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें