फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेंसिंग चैंपियनशिप के पहले दिन जम्मू का रहा दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। दो दिवसीय फेंसिंग चैंपियनशिप का आगाज बुधवार को एमए स्टेडियम के इंडोर हाल में हुआ। चैंपियनशिप में महिला और पुरुष वर्ग में मुकाबले खेले जा रहे है। इसमें 300 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। संभागीय खेल अधिकारी जम्मू अशोक सिंह ने चैंपियनशिप का उद्धाटन किया। पहले दिन खिलाड़ियों के बीच शानदार मुकाबले देखने को मिले। जम्मू के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
विज्ञापन

सेबर गर्ल्स अंडर 20 के व्यक्तिगत स्पर्धा में श्रीनगर की महरीश ने स्वर्ण और सायका ने रजत और डोडा की नेंसी व श्रीनगर की शाइष्ट ने कांस्य पदक जीता। सीनियर एपी व्यक्तिगत वर्ग में रियासी के अजय कुमार ने स्वर्ण, जम्मू के विशाल ने रजत, जम्मू के रणवीर और रियासी के परविंदर ने कांस्य पदक, गर्ल्स सेबर (अंडर-12) व्यक्तिगत वर्ग में जम्मू की श्रीजा ने स्वर्ण, जम्मू की इकनूर ने रजत, जम्मू के हरनूर और उधमपुर के माही जमवाल ने कांस्य पदक, सेबर गर्ल्स (अंडर-17) के व्यक्तिगत वर्ग में जम्मू की छवी ने स्वर्ण, जम्मू की अनन्या ने रजत और सांबा की अक्षिता व जम्मू की हरलीन ने कांस्य पदक, फ़ॉइल बॉयज (अंडर-17) व्यक्तिगत वर्ग में जम्मू के रक्षित ने स्वर्ण, जम्मू के चाणक्य ने रजत, रामबन के राशिद और जम्मू के श्रेष्ठ ने कांस्य पदक, सेबर बॉयज (अंडर-17) टीम स्पर्धा में जम्मू ने स्वर्ण और रजत, जबकि सांबा और अनंतनाग ने कांस्य, एपी बॉयज (अंडर-20) व्यक्तिगत वर्ग में जम्मू के आदित्य ने स्वर्ण, जम्मू के मुबाशीर ने रजत जबकि जम्मू के आर्यन और सांबा के वंश ने कांस्य पदक जीता।
जूडो : 66 किलोभार में अक्ष्य शर्मा पहले स्थान पर
जम्मू। दो दिवसीय जम्मू जिला जूडो चैंपियनशिप बुधवार को शुरू हुई। महिला और पुरुष वर्ग में जूनियर और सीनियर भार वर्ग में प्रतियोगिता एमए स्टेडियम में खेली जा रही है। पहले दिन सीनियर मैन वर्ग में हुए मुुकबले में शानदार खेल देखने को मिला। 66 किलो भार वर्ग में अक्षय शर्मा ने प्रथम, आदित्य कुमार ने दूसरा स्थान हासिल किया। 73 किलोभार में शिवम शर्मा ने पहला और विशाल कुमार ने दूसरा और आर्यन गुप्ता को तीसरा स्थान मिला। ब्यूरो
विज्ञापन

नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए टीम रवाना
जम्मू। विजयवाड़ा में 31 मार्च से 5 अप्रैल तक होने वाली 44वीं जूनियर बॉयज नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए जम्मू-कश्मीर की टीम बुधवार को रवाना हुई। हैंडबॉल टीम में नकुल, राहुल बूरा, अमन, संकित बूरा, मोनू, भूपेंद्र शर्मा, नवीन कुमार, उमर गुलजार, नदीम अहमद, वरुण शर्मा, जतिन मन्हास, शुभम गुप्ता, रिधम शर्मा, आमिर बशीर, इरफान मीर, उदयवीर सिंह जायसवाल, विकास, प्रज्ज्वल अत्री शामिल हैं। टीम के साथ कोच के तौर पर रवि सिंह साथ रहेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें