फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में काउंसिलिंग सेल की टीम रही विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। खेल उत्सव-2021 के तहत चल रहे खेल आयोजनों की श्रृंखला में सोमवार को रामगढ़ के हायर सेकेंडरी स्कूल में पुलिस ने पुलिस शहीद मेमोरियल वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू कराई। प्रतियोगिता का उद्घाटन अश्वनी थप्पा, प्रिंसिपल रामगढ़ और एसएचओ इंस्पेक्टर विजय कोतवाल ने किया। लीग मैच सभी 8 टीमों के बीच खेले गए। विजयी चार टीमें फाइनल में जगह लेने के लिए सेमीफाइनल के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। मैच युवा सेवा और खेल विभाग के निर्णायकों की देखरेख में नॉक आउट आधार पर होंगे।
विज्ञापन

बाद में पुलिस ने पुलिस शहीद मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट फॉर वूमेन (अंडर-19) का समापन किया। इसमें युवा विकास के लिए मार्गदर्शन और परामर्श प्रकोष्ठ की टीमों के बीच एक फाइनल मैच खेला गया। दोनों टीमों ने निर्धारित ओवर में बराबर रन बनाए। इसलिए सुपर ओवर खेला गया। इसमें गाइडेंस एंड काउंसिलिंग सेल की टीम विजयी रही, और दो रन से मैच जीतकर प्रतियोगिता अपनी नाम की। इसी तरह सांबा के स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गई फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच सांबा जेकेएमसी और विजयपुर क्लब के बीच खेला गया। सांबा जेकेएमसी ने विजयपुर क्लब को 2-0 से हराकर प्रतियोगिता जीत ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें