नारायण शर्मा को ऑल इंडिया इंटर विवि ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर सम्मा
- फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। बड़ियाल ब्राह्मण के नारायण शर्मा ने आल इंडिया इंटर विश्वविद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर आरएस पुरा के सीमावर्ती क्षेत्र का नाम रोशन किया। ब्लाक बीडीसी चेयरमैन तरसेम कुमार सहित क्षेत्र के कई लोगों ने पटियाला विश्वविद्यालय में गत दिवस आयोजित हुई आल इंडिया इंटर विश्वविद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गांव बडियाल ब्राह्मणा के छात्र नारायण शर्मा पुत्र कमल किशोर ने प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन करने पर सम्मानित किया।
गांव पहुंचे नारायण शर्मा का स्वागत किया गया। बीडीसी चेयरमैन तरसेम कुमार सहित अन्य लोगों ने नारायण शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। चेयरमैन ने कहा क्षेत्र के युवाओं को भी सीख लेकर करियर बनाना चाहिए। नारायण शर्मा ने बताया कि पटियाला विश्वविद्यालय में हुई प्रतियोगिता में 170 विश्वविद्यालय के खिलाड़ी शामिल हुए। संवाद