फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने राष्ट्रीय स्तर के 28 खिलाड़ियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिला मुख्यालय नंदनी में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत बुधवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें खेलकूद सहित मानवीय उत्कृष्टता के सभी क्षेत्रों में बालिकाओं के समान विकास को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन ने 28 राष्ट्रीय स्तर के एथलीटों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया। जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न विषयों के तहत नकद पुरस्कार और प्रमाणपत्र दिए गए।
विज्ञापन

मेधावी लड़कियों में सुनीता देवी, शीतल देवी, कृति सिंह, मीरा, कशिश सलाथिया, शिवानी देवी, शर्या चाढ़क, तलविंदर कौर, सोनिया चौधरी, सुहानी शर्मा, कशिश शर्मा, प्रियंका जमवाल अंकिता, तन्वी कुंडल, महक शर्मा, रजनी देवी, नेहा देवी, लक्ष्मी देवी, हीना शर्मा, शेफाली अत्री, संजना यादव, बबली देवी, महक राजपूत, गरिमा सलारिया, हिमानी डोगरा, तमन्ना शर्मा, इशिका शर्मा और रसीदा बीबी शामिल हैं। हाफ मैराथन वॉलीबाल, रोल बेल, ताइक्वांडो, खो-खो तलवारबाजी, टेनिस बाल क्रिकेट, एथलीटों, कबड्डी और राइफल शूटिंग सहित विषयों को 2100 रुपये प्रत्येक को पुरस्कार दिए गए और जिला प्रशासन की ओर से प्रमाणपत्र भी दिया गया।
इस अवसर पर उपायुक्त रोहित खजूरिया अध्यक्ष बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, खेल में महिलाओं की भागीदारी के बारे में जिले में अग्रदूत होने के लिए लड़कियों की प्रशंसा की। कहा कि प्रत्येक खिलाड़ी को प्रशासन द्वारा हर पहलू में आगे समर्थन दिया जाएगा और ट्रैक सूट, जूते, पोशाक खेल उपकरण और अन्य सहायता भी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें