फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली माली की कुश्ती रियासी के बलबीर ने जीती

विज्ञापन
अखनूर के गांव पीरी तराई में दंगल में हाथ मिलाते पहलवान।
विज्ञापन
अखनूर। गांव पीरी तराई में दंगल कमेटी की तरफ से सरपंच बाबू राम की देखरेख में वार्षिक दंगल का आयोजन किया गया। इसमें करीब 25 कुश्तियां र्हुइं। अधिकतर मुकाबले रोमांचक रहे। प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति के सचिव देव राज भगत मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

पहली माली 5100 रुपये की थी, जिसमें संजय कुमार परगवाल और बलवीर सिंह रियासी के बीच मुकाबला हुआ। इसमें बलवीर विजयी रहे। दूसरी माली 4500 रुपये की थी, जिसमें मरअली और कुलवीर सिंह के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें कुलवीर सिंह विजयी रहे। सचिव देव राज भगत ने बताया कि देहाती क्षेत्र में दंगल ही ऐसा खेल है, जिसमें बुजुर्ग से लेकर युवाओं में रुचि होती है। सरपंच बाबू राम ने बताया कि दंगल में करीब 25 कुश्ती हुई। दंगल में क्षेत्र के लोगों का सहयोग रहा। इस अवसर पर सुरेंद्र शर्मा, कपूर चंद, जगेंद्र लाल, गिरदारी लाल, शाम लाल, रामपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें