अखनूर। प्रगतिशील भारत के 75 वर्ष के उपलक्ष्य में, युवा सेवा एवं खेल विभाग जोन अखनूर ने सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल नरारी बाला, ब्लॉक मैरा मेंदरिया के आजादी का अमृत महोत्सव अभियान के तहत युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए साइकिल रैली का आयोजन किया। एक स्वस्थ जीवन शैली अपनाने और उनमें राष्ट्रवाद की भावना बढ़ाने के लिए शारीरिक शिक्षा अधिकारी तरसेम सिंह की अगुवाई में यह रैली आयोजित हुई ।
जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी, जम्मू सुखदेव राज शर्मा मुख्य अतिथि ने गेस्ट ऑफ ऑनर, प्रधानाचार्य अशोक रैना और रीता वर्मा, ब्लॉक मैरा की सामाजिक कार्यकर्ता के साथ साइकिल रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। जो क्षेत्र के विभिन्न चौराहे से होकर गुजरी।
इस अवसर पर राजकुमार, अशोक कुमार, मदन लाल, अश्नाक राज शर्मा, रावण कुमार गुप्ता, दर्शन देवी, जगदीश राज शर्मा, विजय कुमार, विक्रम जमवाल और जोन अखनूर के वाईएस एंड एस विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।