फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में पुलिस वाला बन गया आतंकी

Fri, 27 Nov 2015 11:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक एसपीओ के पुलिस फोर्स में शामिल होने के कुछ दिन बाद ही आतंकी समूह में शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


पुलवामा जिले के चाडूरा का रहने वाला सैयद मुफीद बशीर नौ नवंबर को बतौर एसपीओ ड्यूटी ज्वाइन करने के दो बाद से ही गायब है।

बताया जा रहा है कि वह दो दिन बाद ही छुट्टी पर चला गया था। मामले की जांच कर रहे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बशीर एक आतंकी समूह में शामिल हो चुका है।

यह पता लगाया जा रहा है कि वह किस संगठन का हिस्सा बना है। हालांकि, पुलिस के एक अधिकारी का कहना है कि अभी यह कहना कि बशीर आतंकी समूह में शामिल हुआ है, जल्दबाजी होगी।
विज्ञापन


लेकिन, जब वह पुलिस में शामिल हुआ, उसके दो दिन बाद से गायब है। पुलिस में भर्ती होने से पहले वह जम्मू-कश्मीर बैंक में सफाई कर्मचारी था, यहां से उसे निकाला गया था। पुलिस में शामिल होने से पूर्व उस पर अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित किए गए अपराधियों को पनाह देने का आरोप भी था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पूर्व भी पुलवामा का पुलिसकर्मी नसीर अहमद पंडित पीडब्ल्यूडी मंत्री सैयद अल्ताफ बुखारी के घर पर तैनात गारद से दो बंदूकें लेकर हिज्ब में शामिल हो गया था। अधिकारी के मुताबिक बशीर को सरकारी रायफल भी मिली थी, पर वह रायफल साथ नहीं ले गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें