फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: शोपियां थाने से राइफल लेकर फरार एसपीओ के आतंकी बनने का शक, परिजनों की किया लौटने की अपील

Mon, 27 Aug 2018 12:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : फाइल
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां पुलिस स्टेशन से शनिवार को हथियार लेकर फरार एसपीओ के आतंकी संगठन में शामिल होने का शक है। परिवार वालों ने उसके घर लौटने की अपील की है। 
विज्ञापन


शोपियां पुलिस स्टेशन से शनिवार सुबह हरमेन गांव का रहने वाला एसपीओ शौकत अहमद साथी का एके-47 राइफल लेकर फरार हो गया। उसके आतंकी संगठन हिजबुल में शामिल होने का अंदेशा है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। 

उसकी तलाश में कई स्थानों पर छापेमारी की गई, लेकिन उसका पता नहीं चला है। जिले के साथ आस-पास के इलाकों में तलाश की जा रही है। सभी पुलिस थानों को अलर्ट किया गया है ताकि उसके बारे में जानकारी हासिल की जा सके।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें