फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर : एसपीओ पर तेजधार हथियारों से हमला, रामगढ़ से जम्मू रेफर

Thu, 03 Mar 2022 12:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

बाइक पर आए थे तीनों हमलावर, हमला कर फरार।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामगढ़ क्षेत्र के सीमावर्ती गांव खोड़ सलालीया में एक पुलिस कर्मचारी (एसपीओ) पर तीन अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। एसपीओ अरुण शर्मा की बाजू और टांगों पर कई वार किए गए। अरुण को रामगढ़ सीएचसी लाया गया, जहां से नाजुक हालत देख अरुण को जम्मू जीएमसी रेफर कर दिया गया। फरार हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि एसपीओ अरुण शर्मा रामगढ़ पुलिस थाने से नंदपुर की ओर जा रहा था। कोटली मोड़ के पास बाइक सवार तीन लोग अरुण शर्मा पर टूट पड़े। तेजधार हथियारों से हमलावरों ने अरुण पर कई वार किए। अरुण दोनों बाजू और टांगों पर गहरे घाव होने से लहूलुहान हो गया। स्थानीय लोगों ने अरुण को घायल अवस्था में देख फौरन सीएचसी रामगढ़ पहुंचाया, जहां से अरुण को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। रामगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सीआरपीएफ जवान की संदिग्ध हालात में मौत
जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान की अपनी ही एके-47 सर्विस राइफल से संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चलने से मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीआरपीएफ के एक आला अधिकारी ने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार तड़के श्रीनगर के सनत नगर इलाके में स्थित एक कैंप में गोली चलने की आवाज सुनाई दी और जब बाकी साथी मौके पर पहुंचे तो खून में लतपथ जवान को जमीन पर गिरा पाया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जवान को मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जवान की शिनाख्त बिहार के कांस्टेबल आनंद लाल के तौर हुई है। अधिकारी के अनुसार जवान सीआरपीएफ की 29वी बटालियन में तैनात था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें