फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में हिंसक प्रदर्शनों की आशंका, एहतियातन बंद किए गए घाटी के कई स्कूल

Tue, 09 May 2017 12:14 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
कश्मीर में तैनात जवान - फोटो : File Photo
विज्ञापन
कश्मीर में मंगलवार को हिंसा भड़कने की आशंकाओं के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जानकारी के अनुसार कश्मीर घाटी के कई इलाकों में सुरक्षा के लिए सेना, अर्धसैनिक बलों और स्थानीय पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। 
विज्ञापन



कश्मीर में हिंसक प्रदर्शनों की आशंकाओं के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियों के तमाम अधिकारी लगातार हालातों पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं श्रीनगर,बड़गाम,पुलवामा, शोपियां और कुलगाम जिलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के डाउन टाउन के इलाकों में भी सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।

कश्मीर में स्कूल और कालेजों के छात्रों के हिंसक प्रदर्शनों की घटनाओं में शामिल होने के मद्देनजर घाटी के कई स्कूलों को प्रशासन के आदेश के बाद बंद कराया गया है। इस क्रम में श्रीनगर और बड़गाम के कुछ स्कूलों को बंद रखने के लिए स्थानीय प्रशासन की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें