फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में फिर बर्फबारी के आसार, और खूबसूरत होने वाली है घाटी

Wed, 28 Dec 2016 02:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
कश्मीर में फिर बर्फबारी के आसार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में अगले 48 घंटों में बर्फबारी के आसार हैं। मौसम के बदले मिजाज का असर जम्मू में भी दिखेगा। मैदानी इलाकों में हलकी बारिश हो सकती है। घाटी के अधिकांश हिस्सों में दिन के पारे में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन रात के तापमान में गिरावट जारी है।
विज्ञापन


सफेद चादर बिछने के बाद शीतलहर जारी है। इस बीच माइनस 13.2 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ राज्य में लेह सबसे सर्द रहा। बर्फबारी के बाद कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में सर्द हवाओं ने जोर पकड़ा है। हालांकि दिन के समय पारा सामान्य से 3-4 डिग्री ऊपर चल रहा है, लेकिन रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री गिरावट आई है। 

आगामी दो दिन में मौसम खराब होने की सूरत में सर्दी और जोर पकड़ सकती है। बर्फीली हवाओं से जनजीवन पर असर पड़ रहा है। कश्मीर के अधिकांश हिस्से चिल्ले कलां की कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। जम्मू संभाग के अधिकांश हिस्सों में दिन और रात का पारा सामान्य से 5-6 डिग्री ऊपर चल रहा है। सूखी सर्दी के चलते सेहत पर भी बुरा असर पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें