फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल हो रहे आतंकी वीडियो की जांच के लिए घाटी पहुंची केंद्र के विशेषज्ञों की टीम

Tue, 09 May 2017 01:28 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
वायरल वीडियो की जांच की तैयारी - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
घाटी में सोशल मीडिया पर बैन के बाद भी आतंकियों के लगातार वायरल हो रहे वीडियो की जांच के सिलसिले में केंद्र सरकार ने विशेषज्ञों की एक टीम भेजी है। बंगलूरू से आई विशेषज्ञों की टीम उन स्थानों को चिह्नित करेगी जहां से वीडियो अपलोड किए गए हैं। हालांकि, कश्मीर के आईजी एसजेएम गिलानी ने ऐसी किसी टीम के भेजे जाने संबंधी जानकारी से इनकार किया है। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार विशेषज्ञों की टीम ने दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा तथा शोपियां जिले का दौरा किया है। उन्होंने वायरल वीडियो के बारे में सभी जानकारियां एकत्र की है। लगातार वायरल हो रहे वीडियो के बाद राज्य के गृह विभाग ने केंद्र सरकार से मदद मांगी थी।  केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस पर चर्चा करने के बाद साइबर सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों को विशेषज्ञों की टीम घाटी भेजने का निर्देश दिया था।

हाल ही में सोशल मीडिया पर 30 आतंकियों के एक साथ होने का वीडियो वायरल हुआ था। इसके साथ ही एसपीओ के  बाल काटने, आतंकियों को ट्रेनिंग देने के भी वीडियो वायरल हुए हैं। वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) के जरिये अपलोड वीडियो के लोकेशन का पता लगा पाना काफी मुश्किल होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें