फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीपी-भाजपा गठबंधन के एजेंडे पर हालात भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
एक मार्च 2015 को रियासत की सियासत में बड़ा उलटफेर कर सत्ता में आई पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार के एजेंडे (एजेंडा आफ एलायंस) पर हालात भारी पड़ने लगे है।
विज्ञापन


आतंकी वारदातों और युद्ध विराम के उल्लंघन की घटनाओं में बढ़ोतरी के चलते छठे माह में प्रवेश कर चुकी गठबंधन सरकार अपने 16 पन्नों पर आधारित गठबंधन एजेंडे के अधिकतर बिंदुओं को अभी छू भी नहीं पाई है।

कश्मीरी पंडित विस्थापितों को विश्वास में लेकर पूरे सम्मान के साथ घाटी वापसी को गठबंधन के एजेंडे में सामाजिक और मानवीय कवायद के तहत प्रमुखता दी गई थी, लेकिन वर्तमान हालात के चलते सरकार फिलहाल इस मसले पर मौन है।
विज्ञापन


जम्मू को स्वतंत्र पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित करने के लिए सुचेतगढ़, सांबा और हीरानगर में बार्डर टूरिज्म को बढ़ावा देना गठबंधन सरकार के एजेंडे में शामिल है। पर आए दिन हो रही गोलाबारी के चलते सरकार की इस योजना को भी बड़ा धक्का लगा है।
 
पंचायतों में थ्री टायर सिस्टम के अलावा स्थानीय निकाय चुनाव को गठबंधन के एजेंडे में प्रमुखता से शामिल किया गया, लेकिन सरकार अभी तक चुनाव की तारीख की भी घोषणा नहीं कर पा रही है।

सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम (अफस्पा) पर भी सरकार हालात को देखते हुए मौन है। 1947, 1965 और 1971 के पाक अधिकृत कश्मीर के रिफ्यूजियों के मसलों के वन टाइम सेलटमेंट पर भी कोई ठोस कदम अभी उठाया नहीं जा सका है।
विज्ञापन

गठबंधन के एजेंडे में क्या-क्या

कश्मीरी पंडित विस्थापितों को विश्वास में लेकर घाटी वापसी की प्रक्रिया शुरू करना
1947, 1965, 1971 के पाक अधिकृत कश्मीर रिफ्यूजियों के मसलों का हल
एलओसी और अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास रह रहे लोगों को सभी सुविधाएं मुहैया करवाना
एलओसी और अंतर्राष्ट्रीय सीमा के करीब जानमाल की हानि रोकने के लिए शेल्टर निर्माण
विधानसभा क्षेत्रों की हदबंदी के लिए परिसीमन आयोग का गठन
दुलहस्ती, उड़ी पनबिजली परियोजना को रियासत को ट्रांसफर करवाने की कोशिश
जम्मू कश्मीर में छह अल्ट्रा मेगा थर्मल परियोजनाओं में से एक प्रोजेक्ट को सुनिश्चित करना
ग्रेटर जम्मू और ग्रेटर श्रीनगर दो मेगा सिटी विकसित करना
सुचेतगढ़, सांबा, हीरानगर में बार्डर टूरिज्म को शुरू करना
जम्मू, श्रीनगर को स्मार्ट सिटी में शामिल करवाना
घाटी में एम्स, सुपर स्पेशेलिटी को स्थापित करना
जम्मू शहर में रिंग रोड को विकसित करना
गंगा की तर्ज पर तवी, झेलम का सौंदर्यीकरण
अफस्पा की जरूरत की समीक्षा करना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें