लाइन आफ कंट्रोल पर पाकिस्तान कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से आतंकियों की घुसपैठ करवाने में असफल रहने के बाद पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। इस क्रम में अग्रिम चौकियों के अलावा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया जा रहा है।
एक सैन्य अधिकारी के अनुसार एलओसी पर यही समय है, जब बर्फ पिघल जाती है। नवंबर माह तक एलओसी से आतंकियों की घुसपैठ करवाई जाती रही है। लेकिन इस बार सेना की सतर्कता से असफल रहने और पीओके के लांचिंग पैड पर आतंकवादियों के जमा होने से पाक घबरा गया है।
इसी कारण पाकिस्तान लगातार गोलाबारी कर रहा है, ताकि एलओसी से आतंकियों की घुसपैठ करवाई जा सके। उधर, एलओसी पर सेना की लगातार सतर्कता के कारण आतंकी संगठन अपने इरादों में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं।