फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भाजपा ने मुझे नहीं दिया सीएम बनने का ऑफर'

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू में शुक्रवार को एक स्कूल के कार्यक्रम में पहुंचीं बेदी ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में कहा कि देश में बढ़ रहे बलात्कार और एसिड फेंकने के मामले कमजोर संस्कारों और मानसिकता की देन हैं।
विज्ञापन


कोई भी लड़का या लड़की एक घर से निकलते हैं, लेकिन उन्हें वहां मजबूत संस्कार नहीं मिल रहे हैं। स्कूलों में भी संस्कारों को बढ़ावा देने की जरूरत है।

अपराध रोकने के लिए पुलिस काम कर रही है, मगर बांध टूटे हैं, बाढ़ को रोक पाना मुश्किल है। जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव पर बेदी ने कहा कि लोग शांति, स्थिरता, विकास और रोजगार चाहते हैं, लिहाजा जम्मू-कश्मीर में साफ-सुथरी सरकार आनी चाहिए।

देश के विकास के लिए हर हिस्से में बेहतर प्रशासन और मजबूत सरकारें बनें। बेदी ने कहा कि उन्होंने चालीस साल पुलिस में रहकर देश की सेवा की है। देशवासियों में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

'यूपीए ने घोटालों का कीर्तिमान बनाया'

देश की पहली आईपीएस महिला अधिकारी किरण बेदी दिल्ली सरकार में उनकी भूमिका के संबंध में कुछ भी कहने से टाल गईं, लेकिन पूर्व यूपीए सरकार पर हमला बोलते हुए उसे घोटालेबाजों की सरकार करार दिया।

जनवरी-फरवरी में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में उन्हें भाजपा की ओर से सीएम के रूप में पेश किए जाने की चर्चाओं पर बेदी ने इसे भविष्य की बात कहते हुए टाल दिया।

उन्हें अभी तक इस मामले में भाजपा की ओर से कोई प्रस्ताव नहीं मिला है। हालांकि इस दौरान वह कांग्रेस को आड़े हाथों लेने से भी नहीं चूकीं और कहा कि यूपीए सरकार में जितने घोटाले हुए, वह एक कीर्तिमान है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें