फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में पैलेट गन के स्थान पर अन्य प्रभावी विकल्प भी हैं मौजूद: CRPF

Thu, 27 Jul 2017 08:26 PM IST
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
पैलेट गन - फोटो : file photo
विज्ञापन
सीआरपीएफ के विशेष महानिदेशक एसएन श्रीवास्तव ने कहा है कि गैर घातक हथियार जैसे प्लास्टिक की गोलियां मौजूदा वक्त में उपलब्ध हैं, जो पेलेट गन के विकल्प के तौर पर उपयोग में लाई जा सकती हैं। कई ऐसे हथियार हैं जो गैर घातक हैं, जिन्हें उपयोग में लाना चाहिए। कश्मीर घाटी में नागरिकों पर पेलेट गन के उपयोग की वजह से मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने काफी विरोध जताया था।
विज्ञापन


इसके बाद गृह मंत्रालय ने एक विशेषज्ञ समिति गठित की थी। समिति ने मिर्चीयुक्त पावा (पेलारगोनिक एसिड वैनिलीमाइड) के गोले का सुझाव दिया था। सीआरपीएफ  को दूसरे विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें टीयर स्मोक म्यूनिशन (टीएसएम) या प्लास्टिक की गोलियों सहित अन्य विकल्प शामिल हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह प्रभावी साबित हो रहे हैं।

38वीं बटालियन के स्थापना दिवस पर पत्रकारों से उन्होंने कहा कि घाटी में शांति बहाली के लिए कार्यरत सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच बेहतर तालमेल से बीते दिनों 105 आतंकियों को मार गिराया गया। अमरनाथ यात्रा पर हमले की सूचना थी। श्रद्धालु तय समय में सैन्य कर्मियों के साथ बेहतर तालमेल से नहीं चले, जिसका फायदा आतंकियों को मिला।
विज्ञापन


बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों से हमले के इनपुट मिले थे, इसके मद्देनजर पूरी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। आतंकियों की ओर से सबसे पहले निशाना सैन्य कर्मियों को बनाया जाना था। इसके अलावा श्रद्धालुओं पर हमले होने का डर था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें