फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: सत्र सुचारु चलाने को सभी दलों की बैठक बुलाई

Thu, 19 May 2016 06:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर व‌िधानसभा - फोटो : File Photo
विज्ञापन
विधानसभा सत्र को सुचारु रूप से चलाने के लिए 23 मई को श्रीनगर में सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। इसमें सभी दलों के नेताओं के साथ ही मुख्य सचेतकों को भी बुलाया गया है। बैठक विधानसभा सचिवालय में विधानसभा अध्यक्ष कवींद्र गुप्ता की अगुवाई में होगी। 
विज्ञापन


इस बीच विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा सत्र के लिए कार्य मंत्रणा समिति की घोषणा की है। इसमें उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह, लोक निर्माण एवं संसदीय कार्य मंत्री अब्दुल रहमान वीरी, विधायक मियां अल्ताफ अहमद, हकीम यासीन, मोहम्मद यूसुफ तारिगामी, विकार रसूल, मोहम्मद यूसुफ भट्ट तथा राजेश गुप्ता को रखा गया है।

विधानसभा अध्यक्ष ने 23 मई को ही प्रेस सलाहकार समिति की भी बैठक बुलाई है, ताकि बजट सत्र की मीडिया कवरेज के प्रबंधों पर चर्चा की जा सके। उधर, विधान परिषद के चेयरमैन हाजी इनायत अली ने पुलिस तथा प्रशासन के अधिकारियों के साथ 25 मई से शुरू हो रहे सत्र की तैयारियों पर चर्चा की।
विज्ञापन


नागरिक सचिवालय के एसएसपी सिक्योरिटी ने सचिवालय तथा आसपास के क्षेत्रों और विधायक हॉस्टल में सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी दी। चेयरमैन ने सचिवालय की ओर जाने वाले रास्तों पर यातायात प्रबंध सुनिश्चित करने की हिदायत दी। उन्होंने स्टेट मोटर गैराज के निदेशक को पूरे सत्र के दौरान सचिवालय तथा सूचना विभाग के कर्मचारियों को यातायात सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने सचिवालय परिसर की साफ-सफाई के साथ ही कमेटी रूम तथा कांफ्रेंस हाल में पर्याप्त फर्नीचर उपलब्ध कराने को कहा। सूचना एवं जनसंपर्क निदेशक मुनीर उल इस्लाम ने मीडिया कवरेज के लिए किए प्रबंधों की जानकारी दी।

इसके पहले चेयरमैन ने अधिकारियों के साथ परिषद हाल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सत्र से पहले मरम्मत कार्य पूरा करने की हिदायत दी। विधान परिषद सचिव अब्दुल मजीद भट, इस्टेट विभाग के निदेशक डा. जीएन इट्टू, स्टेट मोटर गैराज के निदेशक जाकिर चौधरी, श्रीनगर के एसएसपी ट्रैफिक मकसूद उल जमन, सचिवालय के एसएसपी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें