फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में 30 हजार क्लर्क आज हड़ताल पर

Thu, 19 May 2016 12:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
हड़ताल - फोटो : demo
विज्ञापन
जम्मू एडं कश्मीर एवं लद्दाख क्लेरिकल स्टाफ एसोसिएशन के बैनर तले 19 मई को राज्यभर के सरकारी विभागों में क्लेरिकल स्टाफ के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। यह एक दिवसीय हड़ताल एसोसिएशन के पदाधिकारियों की ओर से प्रस्तावित है।
विज्ञापन


हड़ताल के चलते राज्यभर के तीस हजार मुलाजिम अपना कामकाज ठप रखेंगे। इस दौरान सरकारी विभागों में क्लेरिकल से जुड़ा कोई काम नहीं होने की आशंका है। सरकार और जिला प्रशासन की ओर से क्लेरिकल का काम करवाने के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया है।

उच्चाधिकारियों का मानना है कि विकल्प में इतने मुलाजिम नहीं है, जिनकी व्यवस्था की जा सके। क्लेरिकल स्टाफ एसोसिएशन के प्रधान यशपाल शर्मा के मुताबिक राज्यभर में क्लेरिकल स्टाफ हड़ताल पर रहेगा। इस दौरान डीसी कार्यालयों, तहसील आफिस, नियाबत, एसडीएम कार्यालय सहित अन्य सरकारी विभागों में क्लेरिकल स्टाफ हड़ताल में शामिल होकर अपनी ताकत का प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन


प्रधान का कहना है कि वेतन में बहुत सारी अनियमितताएं हैं, जिन्हें दूर करने के लिए वे लंबे समय से सरकार से मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों को हर बार नजरअंदाज कर दिया जाता है या फिर आश्वासन दे दिया जाता है, परंतु उनकी मांगों का हल नहीं किया जाता है।

2011 में राज्य सरकार ने लिखित में उनकी मांगों को पूरा करने का एग्रीमेंट किया था, बावजूद कुछ नहीं किया गया। नतीजतन मुलाजिमों के पास हड़ताल करने के सिवाय दूसरा कोई रास्ता नहीं बचता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें