श्रीनगर। शोपियां जिले में मंगलवार को हुए सड़क हादसे में राजोरी निवासी व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार अरहामा इलाके में पुरानी फल मंडी के पास लोडर अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गया।
हादसे में चालक परवेज अहमद खटाना गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। टक्कर इतनी जोरदार दी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और मोड़ पर नियंत्रण खोना हादसे की संभावित वजह बताई जा रही है। ब्यूरो