फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल में लड़ चुका जवान निकला ISI का जासूस

विज्ञापन
विज्ञापन
जिस सेना के जवान ने कारगिल में दुश्मनों के खिलाफ देश के लिए युद्घ लड़ा था। वही जवान 16 साल बाद देश के खिलाफ दुश्मनों के साथ मिलकर देश से गददारी कर रहा था।
विज्ञापन


जी हां, दिल्ली क्राइम ब्रांच द्वारा शुक्रवार को जम्मू संभाग के राजोरी से पकड़ा गया पूर्व सेना का जवान मुनव्वर अहमद मीर देश के लिए लड़ाई लड़ चुका है।

बीएसएफ कर्मी और लाइब्रेरियन के पकड़े जाने के बाद जांच में मुनव्वर का नाम सामने आया था, जिसे शुक्रवार को ही दिल्ली क्राइम ब्रांच ने जम्मू संभाग के राजोरी से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पीडीपी का एक्टिव सदस्य

मुनव्वर अहमद मीर जिसे क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को ही राजोरी से गिरफ्तार किया है, वह 1999 में हुए कारगिल युद्घ में देश के लिए लड़ चुका है।

दिल्‍ली क्राइम ब्रांच और जम्मू कश्मीर पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में पकड़े गए मीर को पहले लोकल कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद उसे दिल्‍ली रिमांड पर ले जाने की इजाजत दे दी गई है।

जबकि चौकाने वाली एक और बात सामने आई है कि जम्मू कश्मीर में रूलिंग पार्टी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी का वह मंजीकोट में एक्टिव मेंबर भी रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें