उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के करनाह सेक्टर में सेना का जवान अचानक फिसलने की वजह से गहरी खाई में जा गिरा। जिससे उसकी मौत हो गई।
कल एलओसी के पास ईगल पोस्ट के पास पेट्रोलिंग पार्टी के सदस्य जुगिंदर सिंह अचानक फिसल के गहरी खाई में जा गिरा। गहरी खाई में गिरे जवान को निकालने के लिए सेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर जवान को खाई से निकाला।
गहरी खाई में गिरने के बाद गंभीर रुप से घायल हुए जवान को तुरंत बेस हॉस्पिटल ले जाया गया । जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उत्तरी कश्मीर में इस तरह का यह तीसरा मामला है। जब कोई सेना के जवान की खाई में गिरकर मौत हुई है।
इससे पहले 12 जून को 15 आरआर के राइफलमैन रविंद्र सिंह की एलओसी के निकट गुरेज सेक्टर में खाई में गिरकर मौत हो गई थी। वहीं 9 अगस्त को सेना के कैप्टन प्रेम कुमार की गुरेज सेक्टर में खाई में गिरकर मौत हो गई थी।