मध्य प्रदेश के रीवा जिले में लॉंच हुए एशिया के सबसे बड़े सोलर पावर प्रोजेक्ट के बाद अब लद्दाख में प्रस्तावित दुनिया की सबसे बड़ी सौर ऊर्जा परियोजना पर नजरें टिक गई हैं। लद्दाख में एलएसी पर तनाव के बीच 7500 मेगावाट की इस परियोजना के टेंडर 31 जुलाई को खुलने हैं। सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में सोलर पैनल लगाने के अलावा ट्रांसमिशन लाइन भी तैयार की जानी है, जिसे राष्ट्रीय ग्रिड से जोड़ा जाएगा।