श्रीनगर। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने जम्मू -कश्मीर के अधिकारियों से वुलर झील में डाले जा रहे नगर पालिका के कचरे के मामले में अब तक की गई कार्रवाई की रिपोर्ट 15 अक्तूबर को तलब की है
सामाजिक कार्यकर्ता मुजफ्फर भट द्वारा इस बारे में दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए एनजीटी ने बुधवार को बारामूला के उपायुक्त और जम्मू-कश्मीर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को इस संबंध में अब तक की गई कार्रवाई पर एक तथ्यात्मक रिपोर्ट 15 अक्तूबर को होने वाली अगली सुनवाई पर पेश करने के लिए कहा है।
ट्रिब्यूनल ने कहा कि वुलक नदी में कचरा डंप किए जाने के जो आरोप लगाए गए हैं और पेश की गई तस्वीरों मे जैसा दिखाई दे रहा है इसके मद्देनजर हमें स्टेट वेटलैंड प्राधिकरण, बारामूला के उपयाुक्त और प्रदूषण बोर्ड से तथ्यपरक रिपोर्ट की आवश्यकता है।
सामाजिक कार्यकर्ता भट ने कहा कि बारामूला जिले के सोपोर शहर में अपशिष्ट संग्रहण केंद्रों की अनुपलब्धता के कारण सोपोर नगरपालिका के अधिकारी वहां का कचरा निंगली टारजो के आसपास वुलर झील के पश्चिमी किनारे पर डाल रहे हैं।