डीडीसी चुनाव के 5वें चरण के लिए जारी मतदान के बीच एक दर्दनाक हादसा हुआ है। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर शहर के बाहरी इलाके में एसएसबी के एक जवान की सर्विस राइफल दुर्घटनावश चल गई। इस घटना में जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने इस घटना की पुष्टि की और कहा कि घायल सैनिक की हालत स्थिर है।
यह भी पढ़ें- डीडीसी चुनावः पांचवें चरण के मतदान में दिखा गजब का उत्साह, देखिए लोकतंत्र की जीत की तस्वीरें
अधिकारी ने बताया कि दुर्घटनावश कांस्टेबल अशरफ की सर्विस रिवॉल्वर से गोली चल गई, जिससे वह घायल हो गए। कांस्टेबल डीडीसी चुनावों के लिए मतदान केंद्र के बाहर ड्यूटी पर था। उन्होंने बताया कि कांस्टेबल को एसकेआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ेंः यूएई के बाजार में धूम मचाने को तैयार कश्मीरी केसर, जानिए किसे कहते हैं केसर का शहर
इस बीच, डीडीसी चुनाव 2020 के 5 वें चरण में जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों में फैले विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में आज सुबह नौ बजे तक 9.46 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। कश्मीर संभाग में राज्य चुनाव आयुक्त के कार्यालय द्वारा दिए गए आंकड़ों के अनुसार, पुलवामा में 1.85 प्रतिशत, बारामुला में 8.01 प्रतिशत, कुलगाम में 3.94 प्रतिशत, शोपियां में 0.47 प्रतिशत, अनंतनाग में 3.47 प्रतिशत, बांदीपोरा में 6.61 प्रतिशत और गांदरबल में 3.46 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई।