फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नीटाप, पहलगाम और भद्रवाह में हिमपात

Tue, 27 Jan 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य के कई इलाकों में बर्फबारी और बारिश होने से पर्वतीय क्षेत्रों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में शीतलहर में इजाफा हुआ है। पत्नीटाप, भद्रवाह, पहलगाम, कुपवाड़ा, कोकरनाग में बर्फबारी हुई है। लेह में सबसे ज्यादा सर्दी रिकार्ड की गई, जहां न्यूनतम तापमान -12.9 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


कारगिल का न्यूनतम तापमान -माइनस 8.0 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। श्रीनगर का न्यूनतम तापमान -2.2 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू का न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जम्मू संभाग के बटोत  में 1.6 मिमी और भद्रवाह में 2.0 मिमी बारिश हुई। मंगलवार की सुबह दस बजे से पहले जम्मू और कठुआ में घने कोहरे का असर रहा।
विज्ञापन


धूप ठंड के कारण बेअसर रही। कठुआ के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का सुबह असर रहा। भद्रवाह में बारिश और बर्फबारी, जबकि इसके पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात की खबर है। पहलगाम में डेढ़ सेमी बर्फ गिरी। कुपवाड़ा में दो सेमी, कोकरनाग में चार सेमी एवं भद्रवाह में दो सेंटीमीटर बर्फ रिकार्ड की गई।

श्रीनगर के कुपवाड़ा, कोकरनाग, पहलगाम और काजीकुंड में बारिश हुई, जबकि राजोरी में मौसम साफ रहा। मौसम विभाग श्रीनगर का कहना है कि आगामी चौबीस घंटे में कहीं-कहीं हलकी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। ऐसी स्थिति 29 जनवरी तक रहने की संभावना है। इसके बाद मौसम साफ रहेगा और फिर 31 जनवरी की शाम मौसम खराब होने की संभावना है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें