फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासत में मौसम का मिजाज बदला, घाटी के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी

Wed, 15 Feb 2017 09:11 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
कश्मीर - फोटो : File Photo
विज्ञापन
रियासत में मंगलवार को मौसम का मिजाज बदलने के साथ घाटी के पर्वतीय इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई। राज्य के अधिकांश हिस्सों में दिनभर बादल छाए रहे। कई जगह बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन


मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार अगले चौबीस घंटों में कश्मीर और जम्मू के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है, लेकिन 18 से 20 फरवरी तक अधिकतर हिस्सों में बर्फबारी के साथ बारिश होगी। इस बीच श्रीनगर से जम्मू के लिए जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एकतरफा यातायात बहाल रहा।  

विश्वविख्यात पर्यटक स्थल गुलमर्ग के साथ सोनमर्ग, कुपवाड़ा, बांदीपोरा, अमरनाथ गुफा सहित घाटी के अन्य पर्वतीय इलाकों में बर्फ गिरी है। हालांकि लगातार मौसम साफ रहने से कश्मीर और जम्मू संभाग के अधिकांश हिस्सों में दिन का पारा सामान्य से 7-9 डिग्री तक ऊपर चला गया है।
विज्ञापन


इसी तरह रात के तापमान में 4-5 डिग्री बढ़ोतरी हुई है। एसएसपी हाईवे ट्रैफिक संजय भगत के अनुसार मौसम को देखते हुए हाईवे को क्लीयर रखने के लिए पूरी कोशिश की जाएगी। फिलहाल हाईवे पर एकतरफा यातायात बहाल रखा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें