फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में तनाव बरकरार,अलगाववादी नेता यासिन मलिक गिरफ्तार, मीरवाइज नजरबंद

Wed, 15 Feb 2017 12:48 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
अलगाववादी नेता यासिन मलिक - फोटो : File Photo
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में बुधवार को अलगाववादियों के 'कुलगाम चलो' मार्च के आवाहन के चलते तनाव बरकरार है। जानकारी के मुताबिक हिंसा भड़कने की आशंकाओं के मद्देनजर कश्मीर घाटी के सभी जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 
विज्ञापन


कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के कई इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम है साथ ही अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती भी की गई है। श्रीनगर के डाउन टाउन के कई इलाकों में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है जिससे कि किसी भी प्रकार से तनाव उत्पन्न होने को रोका जा सके। 

मिली सूचना के मुताबिक कुलगाम चलो मार्च के ठीक पहले कश्मीर के अलगाववादी नेता मीरवाइज को उनके घर में नजरबंद किया गया है। इसके साथ ही अलगाववादी नेता यासिन मलिक को भी श्रीनगर में हिरासत में ले लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें