टीम में कई शोध विशेषज्ञ भी शामिल किए गए हैं, जो राष्ट्रीय उद्यान में जानवरों के मौजूदा परिदृश्य पर रिपोर्ट तैयार करेंगे। इसके अलावा किसी निजी एजेंसी से भी अलग से अध्ययन करवाने की योजना है।
वन्य जीव विभाग की ओर से किश्तवाड़ स्थित उच्च क्षेत्रीय राष्ट्रीय उद्यान का अध्ययन करवाया जा रहा है। पहली बार करवाए जा रहे इस अध्ययन में वहां हिम तेंदुओं सहित अन्य प्रमुख जानवरों की गणना करवाई जाएगी। इसके लिए वन्यजीव मांडा जम्मू से मंगलवार सुबह विभागीय टीम रवाना हो गई है।
जम्मू संभाग में किश्तवाड़ स्थित एकमात्र उच्च क्षेत्रीय राष्ट्रीय उद्यान है। इसकी सीमा हिमाचल प्रदेश से भी लगती है। जम्मू-कश्मीर में हिम तेंदुए उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में पाए जाते हैं। इसके अलावा अन्य कई प्रमुख जानवर भी इन क्षेत्रों में पाए जाते हैं। बताया जाता है कि अध्ययन के लिए विभागीय टीम में 30-35 सदस्य शामिल हैं।