फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में देश विरोधी नारे लगना आम बात है, इससे देश नहीं टूटेगा: अब्दुल्ला

Mon, 14 Mar 2016 05:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू

सार

  • अब्दुल्ला ने कहा कि देश विरोधी नारों से न तो देश टूटा है और न ही टूटेगा। 
  • अब्दुल्ला ने मोदी सरकार को काला धन वापसी मामले में भी अड़े हाथों ल‌िया।
विज्ञापन
फारुख अब्दुल्ला - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेकां के अध्यक्ष फारुख अब्दुल्ला देश मे लग रहे राष्ट्र व‌िरोधी नारों पर बड़ा बयान द‌िया। अब्दुल्ला ने कहा कि देश विरोधी नारों से न तो देश टूटा है और न ही टूटेगा। 
विज्ञापन


मेरठ में एक कार्यक्रम में फारुख अब्दुल्ला ने जेएनयू मामले में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि कश्मीर में इस तरह की नारेबाजी आम है। अब्दुल्ला ने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा ने चुनाव से पहले देश के युवाओं को रोजगार दिलाने की बात कही थी। लेकिन दो साल बीत गए अभी तक केंद्र सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दे सकी है।

अब्दुल्ला ने मोदी सरकार को काला धन वापसी मामले में भी अड़े हाथों ल‌िया। उन्होनें कहा क‌ि विदेशों में जमा काला धन भी अभी तक वापस देश में नही आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अचानक पाकिस्तान जाना सही

फारुख अब्दुल्ला - फोटो : PTI
फारुख अब्दुल्ला ने जम्मू कश्मीर में मुफ्ती मोहम्मद सईद की मौत के बाद ब‌िना सरकार के दो माह से अधिक समय बीत चुके हैं। अभी तक जम्मू-कश्मीर में पीडीपी और भाजपा सरकार बनाने के बारे में कोई फैसला तक नही कर सके हैं। इसका फायदा आतंकवादी उठा रहे हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अचानक पाकिस्तान जाने को सही ठहराया। कहा कि इससे दोनों देशों के बीच बातचीत का माहौल तैयार होगा। आंतकवाद के सवाल पर फारूख ने कहा कि देश के विकास के लिए आंतकवाद का खात्मा बेहद जरूरी है। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के मसले पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जमीन का फैसला लड़ाई के मैदान पर नहीं हो सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें