फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: एसएसपी की सरकारी कार से 60 लाख की हेरोइन बरामद, ऐसे हुआ खुलासा

Tue, 20 Feb 2018 01:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
एसएसपी के सरकारी वाहन में साठ लाख रुपये की हेरोइन ले जाने के आरोप में यातायात पुलिस के हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया है। हेड कांस्टेबल फिजा हुसैन कुपवाड़ा का रहने वाला है। जो इन दिनों ट्रैफिक पुलिस के आईजी के एसओ सेलेक्शन अफसर (एसएसपी रैंक अधिकारी) के साथ तैनात है। 
विज्ञापन


आरोपी कांस्टेबल हेरोइन को कश्मीर से लेकर आया था। जिसे पंजाब भेजना था। पुलिस इस मामले में उससे पूछताछ कर रही है कि हेरोइन कहीं पाकिस्तान से तो नहीं आई। यदि ऐसा होता है तो इस मामले के तार आतंकवाद से भी जुड़े हो सकते हैं।

पुलिस ने शक के आधार पर विक्रम चौक पर नाका लगाया था। तभी हेड कांस्टेबल को रोका गया और वाहन की तलाशी ली गई। इसमें 600 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत 60 लाख रुपये कीमत बताई गई है।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि पुलिस कांस्टेबल पर कई दिनों से शक था। उसकी लगातार निगरानी की जा रही थी। अन्य मामले में पुलिस ने आरएस पुरा निवासी नरेंद्र कुमार से 60 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इसके अलावा अलावा ग्रेटर कैलाश इलाके से दो लोगों को साढ़े तीन किलो गांजे के साथ पकड़ा गया है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें