उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों ने एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान भारी मात्रा में हथियार भी बरामद हुआ है। एक खुफिया जानकारी के आधार पर सेना की 41 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ की 98 बटालियन और कुपवाड़ा पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के जवानों ने एक साझा तलाशी अभियान चलाया।
इसी बीच सुरक्षाबलों को जगंल की ओर एक आतंकी ठिकाने का पता चला। तलाशी लेने पर ठिकाने के भीतर भारी मात्रा में हथियार बरामद हुआ। ठिकाने से बरामद हथियारों में 6 हैंड ग्रेनेड, एक चाइनीज पिस्टल, पिस्टल की 15 राउंड, 2 पिस्टल की मैगजीन, 335 एके राउंड, 3 यूबीजीएल सेल्स, 2 किलों आईईडी विस्फोटक, 7 डेटोनेटर्स के साथ कुछ रोजमर्रा में प्रयोग की जाने वाली सामग्री भी बरामद हुई
जिसमें 1 डिब्बा पावर प्रोटीन, 2 आईईडी सप्रे, तीन फिरन, एक कंबल भी शामिल थे। पुलिस ने इस मामले के संबध में पीएस कुपवाड़ा में 7/25 इंडियन आर्म एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू तक दी है।