प्रदेश में निर्माणाधीन व प्रस्तावित छह विकास परियोजनाओं को सरकार ने खास परियोजना की श्रेणी में रखा है। इन परियोजनाओं में जम्मू व श्रीनगर में प्रस्तावित मेट्रोलाइट रेल परियोजना के अलावा बठिंडा, जम्मू व श्रीनगर गैस पाइपलाइन, कीरू व कवार पन बिजली परियोजनाएं और शाहपुर कंडी और उज्ज परियोजना शामिल हैं।
540 मेगावाट पन बिजली उत्पादन की क्षमता वाली कवार पन बिजली परियोजना का निर्माण 4642 करोड़ की राशि से होना है। इस संबंध में निवेश मंजूरी की प्रतीक्षा की जा रही है। शाहपुर कंडी परियोजना का निर्माण 2793 करोड़ की राशि से होना है। इसके लिए पंजाब परियोजना प्राधिकरण की तरफ से जम्मू-कश्मीर की तरफ से निर्माण कार्य शुरू किया जा चुका है।
जम्मू-श्रीनगर गैस पाइपलाइन का निर्माण 4086 करोड़ से होगा
उज्ज परियोजना का निर्माण 9167 करोड़ की राशि से होना है। वहीं बठिंडा, जम्मू, श्रीनगर गैस पाइपलाइन का निर्माण 4086 करोड़ की राशि से होना है। इसके अलावा जम्मू-श्रीनगर में मेट्रोलाइट रेल परियोजना का निर्माण 9846 करोड़ की राशि से होगा।
श्रीनगर में 25 किलोमीटर की एलिवेटेड मेट्रोलाइट पर 5733 करोड़ व जम्मू में 23 किलोमीटर की एलिवेटेड मेट्रोलाइट पर 4113 करोड़ की अनुमानित राशि खर्च आएगी। प्रदेश सरकार ने परियोजना के डीपीआर को मंजूरी दी दी है और अब इसे केंद्र सरकार के पास फंडिंग व मूल्यांकन के लिए भेजा जा चुका है।
यह भी पढ़ें