फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दर्शन करना चाहती थीं बहनें, भाई ने पूरी की इच्छा

Sat, 05 Jul 2025 02:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
श्रद्धालु गुड्डी। अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। मध्यप्रदेश के भिंड की रहने वाली तीन बहनें बाबा बर्फानी के दर्शन करना चाहती थीं। इस पर उनके भाई उन्हें लेकर जम्मू आ गए। यहां से सभी अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना होंगे।
सरस्वती धाम स्थित पंजीकरण केंद्र पर पहुंचे रामबहादुर ने टोकन मिलने पर खुशी जताई। तीनों बहनों के साथ चाय पी रहे रामबहादुर ने कहा कि वह पहली बार यात्रा पर जा रहे हैं। इसलिए यात्रा को लेकर रोमांच है। जल्द दर्शन के लिए उत्सुक हैं।
विज्ञापन


उधर, रेलवे स्टेशन के आसपास का माहौल किसी संगम से कम नहीं है। यहां अचानक किसी परिचित या अपने जिले के आसपास के लोगों को यात्रा पर जाने का पता चलते ही संवाद शुरू हो जाता है। अमर उजाला की टीम ने सरस्वती धाम में श्रद्धालुओं से बातचीत की।

भाई न होते तो इतनी दूर कैसे आ पाते
अमरनाथ यात्रा पर पहली बार जा रहे हैं। भाई का साथ न होता, तो इतनी दूर किसके सहारे आते। भोलेनाथ हम सभी की इच्छा को पूरी करेंगे। यहां पर सरकार ने व्यवस्थाएं बेहतर की हैं। कहीं कोई परेशानी नहीं है।
-आशा, भिंड मध्य प्रदेश


पंजीकरण के बाद से मन में खुशी
अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण के बाद से ही मन में अपार खुशी थी। जल्द जम्मू पहुंचना चाहता था। दो दिन पहले हम बस से पहुंचे हैं। साथ में परिवार, गांव के लोग भी आए हैं। पता नहीं था कि इतनी जल्दी भोलेनाथ अपने पास बुला लेंगे। मन में खुशी के साथ थोड़ा डर लग रहा है। हालांकि बाबा सब पार करेंगे।
विज्ञापन

-शारदा, जालौन उत्तर प्रदेश


यात्रा में बच्चों, महिलाओं के उत्साह को देखकर खत्म हो गया डर
लग रहा था कि लोग कम आएंगे, लेकिन यहां तो महिलाएं, बच्चे भी बड़ी संख्या में पहुंचे हैं। सभी काफी उत्साहित हैं। इनको देखकर सारा डर खत्म हो गया है। भोलेनाथ का ध्यान कर यात्रा के लिए आगे बढ़ेंगे। कल यात्रा के लिए टोकन मिला है। इस बात की खुशी अधिक है कि यह यात्रा बड़े भाई के कारण पूरी हो रही है। ये जिद नहीं करते, तो कैसे आ सकते थे।
गुड्डी, भिंड मध्य प्रदेश।

श्रद्धालु गुड्डी। अमर उजाला

श्रद्धालु गुड्डी। अमर उजाला

श्रद्धालु गुड्डी। अमर उजाला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें