फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रेलवे स्टेशन रोड बना बिजनेस हब, यात्रा से बढ़ा कारोबार

Sat, 05 Jul 2025 02:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। अमरनाथ यात्रा के दौरान रोजी रोटी की आस में शहर सहित अन्य राज्यों के लोग स्टेशन रोड पर दुकान लगा रहे हैं। इससे यह रोड बिजनेस हब बन चुका है। कई छोटे व्यापारियों और दुकानदारों का मानना है कि इस यात्रा से शहर की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। इस दिन का लोग बेशब्री से इंतजार कर रहे थे।
अमरनाथ यात्रा आतिथ्य, परिवहन और छोटे स्तर पर कारोबार करने वाले खास कर रेहड़ी व फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों के लिए आमदनी का अहम जरिया रही है। यात्रा शुरू होने के साथ भोजन, आवास, परिवहन और दूसरी ज़रूरी सेवाओं की मांग तेजी से बढ़ी है। कारोबारियों को अच्छी कमाई की उम्मीद है। कारोबारियों का कहना है कि पिछले तीन दिनों में आमदनी में कुछ इजाफा देखने को मिला था। लेकिन शुक्रवार से यात्रियों की कमी महसूस की गई। इसका मुख्य कारण श्रद्धालुओं को टोकन न मिलना रहा। टोकन 12 बजे से पहले खत्म हो जाता है।
विज्ञापन

-
पहले दो-तीन दिनों की अपेक्षा चार जुलाई को यात्रियों की संख्या में कमी के कारण कारोबार को झटका लगा। पहले दिन अच्छी खासी कमाई हुई। अब बाकी बचे दिनों में हम उम्मीद लगा रहे कि इसमें सुधार होगा।
राम कुमार, प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश
-
तीन वर्षों से यात्रा के दौरान स्टेशन रोड पर रेहड़ी लगाकर कारोबार करते हैं। पहले के मुकाबले काफी बदलाव हुआ है। इस साल यात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। इससे व्यापार को भी बढ़ावा मिल रहा है।
विज्ञापन

-अंशुराज, भागलपुर, बिहार
-
यात्रा शुरू होने के दौरान सभी दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखने को मिल रही थी। इससे कारोबारियों के चेहरे खिल उठे थे। लेकिन एक-दो दिन से टोकन जल्द खत्म होने से इसमें कुछ कमी महसूस की जा रही है।
-यश पाल, आगरा, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें