सिरसा ने कहा कि तालिबान को लेकर पाकिस्तान को लगता होगा कि वह हमें डरा सकते हैं परंतु न तो हमें कोई डरा सकता है और न हम डरने वाले हैं। सिरसा ने कहा कि हम पाकिस्तान को बता देना चाहते हैं कि आपके मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। हमारा भाईचार कायम रहेगा। इस प्रतिनिधि मंडल ने एक अन्य आतंकी हमले में मारे गए दवा कारोबारी मक्खन लाल बिंदरू के परिवार से भी मुलाकात की। सिरसा ने कहा एलजी से इस मुद्दे पर विस्तार से बातचीत हुई। उन्होंने बताया कि अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की सुरक्षा के ख़ास प्रबंध किये गए हैं। शिनाख्त हो चुकी है,जल्द ही हत्यारों के खिलाफ कार्रवाई होगी। एलजी ने बताया कि अल्पसंख्यक परिवारों की सुरक्षा के लिए हर सुविधा की जाएगी। आश्वासन दिया कि इस तरह की घटना भविष्य में नहीं होंगी। कर्मचारियों के मुद्दे पर भी उनके साथ चर्चा हुई।