जम्मू-कश्मीर सरकार ने कहा है कि आतंकी हमले में मारे गए गोलगप्पे की रेहड़ी लगाने वाले बिहार निवासी वीरेंद्र पासवान के परिवार को फौरी तौर पर सवा छह लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी गई थी। इसके अलावा पार्थिव शरीर को घर ले जाने के लिए सरकार ने पेश कश की थी। बिहार निवासी मृतक के परिवार के लिए तीन हवाई टिकट आरक्षित थे। लेकिन मृतक के परिवार ने श्रीनगर में ही अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया था। उल्लेखनीय है कि एक महिला का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उसने कहा था कि वह पति के अंतिम दर्शना करना चाहती थी, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की।