जरनैल सिंह ने कहा कि खाने का ऑर्डर आने पर पहले परिवार से संक्रमित होने की रिपोर्ट मांगी जाती है, उसके बाद घर खाना पहुंचा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि कोरोना पीड़ित परिवार, जो खुद खाना नहीं बना सकते या खाने का इंतजाम नहीं कर सकते, उनके घरों तक लंगर के पैकेट पहुंचाए जा रहे हैं। प्रतिदिन 250 से अधिक खाने के पैकेट लोगों तक पहुंचाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन और लोगों का सहयोग मिले तो हम 500 लोगों तक भी खाना पहुंचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सिख मोटरसाइकिल ग्रुप पूरे देश में है, जिसकी शाखा जम्मू-कश्मीर है। हम उन जिलों में भी अपनी सेवाएं शुरू करेंगे, जहां पर जरूरत होगी। अगर प्रशासन की तरफ से हमारे आवागमन में कोई परेशानी नहीं आए तो अधिक से अधिक लोगों तक खाना पहुंचाया जा सकेगा।
जरूरतमंद लोग यहां करें संपर्क
- 9419223792 जरनैल सिंह
- 962299099 रजतदीप सिंह
- 7889563544 कमलदीप सिंह
- 9622088786 हरप्रीत सिंह
- 8492879222 प्रभाकरण सिंह