फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: बैंक सरकार को देगा 250 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर, सामाजिक जिम्मेदारी निभाएगा बैंक

Sun, 09 May 2021 05:21 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

250 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर देने के अलावा बैंक कोविड-19 रोगियों के लिए भोजन, पानी और अन्य आवश्यक वस्तुएं देगा।
विज्ञापन
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड महामारी में अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए प्रदेश के सबसे बड़े बैंक जम्मू-कश्मीर बैंक ने प्रदेश सरकार को 250 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटरदेने का फैसला लिया है। जेएंडके बैंक के प्रबंधक आरके छिब्बर ने कहा कि हम मौजूदा स्थिति से अवगत हैं और लोगों को होने वाली कठिनाइयों से भावनात्मक रूप से जुड़ा हुए हैं।

विज्ञापन


कोविड में बैंक कर्मचारियों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि कोविड की पहली लहर के दौरान कर्मचारियों ने 5.0 करोड़ रुपये की राशि जमा की थी, जिसे सरकार के राहत कोष में दान दिया था।

उन्होंने लोगों से कोविड एसओपी का सख्ती से पालन करने को कहा। इससे पहले उन्होंने जोनल प्रमुखों और त्वरित प्रतिक्रिया टीम के साथ बैठक की, जिसमें उन्हें निर्देश दिया कि वे अपने अधिकार क्षेत्र में उपयुक्त स्थानों पर राहत वितरण गतिविधियों का संचालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बैंक जम्मू और कश्मीर के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेजों सहित प्रमुख अस्पतालों के अलावा विभिन्न स्थानों पर लोगों के बीच फेस मास्क, सैनिटाइजर, खाने के पैकेट पानी की बोतलें और अन्य आवश्यक वस्तुओं का भी वितरण कर रहा है। ये राहत वितरण गतिविधियां जोनल प्रमुख की निगरानी में की चल रही हैं। जोनल हेड जम्मू सेंट्रल की टीम ने जीएमसी जम्मू, जबकि जोनल हेड कश्मीर सेंट्रल ने सीकीआईएमस और जीएमसी श्रीनगर में आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें